बरेली, मार्च 6 -- फतेहगंज पश्चिमी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी विकास साहू उर्फ भूरा, मां जयदेई और भाभी सोनकली के साथ बाइक से बरेली किसी रिश्तेदार के यहां होली मिलने गए थे। शुक्रवार शाम को घर लौटते समय शंखा पुल के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उनकी मां जयदेई और भाभी सोनकली घायल हो गईं। एंबुलेंस से विकास मां और भाभी को बरेली निजी अस्पताल ले गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जयदेई की हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.