बिजनौर, अप्रैल 17 -- चांदपुर।अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से चांदपुर के स्याऊ निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर चांदपुर व हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। बिना कार्रवाई के ही परिजनों युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। चांदपुर के गांव स्याऊ निवासी बृजपाल का 20 वर्षीय पुत्र कौशल गुरुवार की देर शाम अपनी बाइक से मेरठ जा रहा था। जब पांडव चौकी से हस्तिनापुर के लिए चला तो नारनौर गंगा पुल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत बताया जा रहा कि युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। जब हस्तिनापुर का एक किसान वहा से निकल रहा तो उस किसान ने चांदपुर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर चांदपुर...