सासाराम, मई 8 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-319 में कटियरा गांव के समीप स्थित मझौली गेट के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में ठोकर मारी। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को सीएचसी कोचस में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने एक को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। जबकि दुसरे को इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...