अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मारी
सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के चाईबासा रोड स्थित हंसाहुडी पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नारायण सिंह गोडसोरा (22) और गणेश रंजन पाडेया (18) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हंसाहुडी स्थित अपनी मौसी के घर गए थे और वहां से बाइक से वापस घर सरायकेला थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.