शामली, फरवरी 14 -- कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बीते शुक्रवार को शामली जनपद के गांव बनत निवासी अजीत अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक से बागपत जिले के छपरौली में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हाईवे पर स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे या किसी ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायल दंपति को पहले कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ...