नवादा, मार्च 16 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज बरबीघा पथ स्थित चिरैया गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी शंभू प्रसाद का पुत्र विवेक कुमार और दीपक प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार वारिसलीगंज स्थित किसी लाइब्रेरी से पढ़ कर बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान चिरैया गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसमें विवेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दोस्त अंकित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स भेज दिया गया। बताया जाता है कि मृतक पांच बहन का इकलौता सबसे...