अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- ओयल। लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर ओयल बस स्टॉप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओयल चौकी क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर निवासी अमित कुमार अपनी बाइक से बुधवार रात किसी काम से कस्बे में बस स्टॉप की तरफ गया था और बस स्टॉप कट से दूसरी साइड जा रहा था। इतने में सीतापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक उछल कर काफी दूर जा गिरा और जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल हुए अमित को बाइक पर लाद कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.