शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- मीरानपुर कटरा। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दो की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई।एक की हालत गंभीर है। हादसा शाम पांच बजे हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास हुआ। भमौरी गांव के तीन युवक संजीत 36 पुत्र सुरेन्द्र, मोहित 38 पुत्र सुखलाल और पप्पू 36 पुत्र मूंगा लाल विगत दिवस पप्पू की बहन के गांव थाना कलान अंतर्गत वजीदापुर गये थे। सांयकाल तीनों दोस्त बाईक पर घर लौट रहे थे। हुलास नगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास गांव जाने के लिए एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे थे। बरेली की तरफ जा रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया और निकल गया। बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। बाईक सवार हाईवे पर गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को खबर हुई। तत्काल सबको बरेली एंबुलेंस से इलाज को भेज दिया गया। उनके परिजनों खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.