अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित मथुरा कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मैनपुरी के युवक की मौत हो गई। वह अलीगढ़ से बाइक पर मैनपुरी जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला मैनपुरी के गांव नानमऊ निवासी शिवम (25) पुत्र देशराज हाथरस स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह अलीगढ़ परिचित के यहां घूमने आया था। यहां से रात को बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में हाइवे स्थित मथुरा कट के पास पहुंचे ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस कर्मियों ने संपर्क किय...