अलीगढ़, फरवरी 28 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों रौंद दिया। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डौस पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र ओमपाल उम्र 22 वर्ष निवासी अमृतपुर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था वहीं दूसरा युवक आमिर पुत्र मोमिन खान उम्र 24 वर्ष निवासी राठ थाना जवा क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव अमृतपुर के समीप कोई अज्ञात वाहन दोनों बाईकों को रौंदता हुआ भाग गया । कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों...