बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। टिनिच रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वाहन ने रेलवे के एक गेट को तोड़ दिया। इसके चलते ट्रेनों को कासन पर चलाना पड़ा। मौके पर जीआरपी पहुंच गई है। रेल कर्मियों के अनुसार रविवार भोर में किसी अज्ञात वाहन ने गौर बभनान रोड से कप्तानगंज जाने वाले सड़क के रेलवे क्रासिंग के गेट के उत्तरी तरफ के पाइप को ठोकर मार दिया। उसके बाद वह वाहन लेकर उसी तरफ वापस हो गया। इस बात की जानकारी गेट मैन को भी नहीं थी। सुबह जानकारी होने पर मौके पर जीआरपी पहुंच गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तकनीकी टीम को दे दिया है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक हुआ क्षतिग्रस्त यह भी पढ़ें- फाटक खुला छोड़ गायब हुआ गेटमैन, 20 मिनट तक रुकी पैसेंजर ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...