कौशाम्बी, मार्च 10 -- कोखराज के रोही चौराहा के समीप रविवार को पैदल जा रही गीता (16) निवासी मझियांवा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गीता को गंभीर चोटें आईं। घायल को स्थानीय लोगों ने मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। गीता की मां विमला देवी ने कोखराज थाना पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...