अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, दो घायल
बदायूं, जुलाई 19 -- बदायूं। सहैत क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है। हादसा किसनी खेड़ा गांव के पास हुआ। घायल हकीम और राजेंद्र ने बताया कि वे काम से कटरा की तरफ से किसनी खेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान कटरा सहदतगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी वाहन से सीएचसी उसावां पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो की हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.