मऊ, जुलाई 18 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सादीपुर और पिरूआ गांव के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि ट्रक चालक और खलासी को बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सुरेंद्र यादव और सहायक चालक पंकज यादव फैजाबाद से बोतलें लादकर बक्सर (नया नगर, बिहार) जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे उनका ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सादीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट संख्या 279.7 पर पहुंचा। तभी दूसरी लेन से एक अज्ञात वाहन अचानक उनकी लेन में आ गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया...