सीवान, मई 13 -- अज्ञात वाहन को कुचलने से स्कूल बस चालक की मौत घंटों चालक सड़क पर तड़पता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे इंसानियत का मामला हुआ शर्मसार फोटो _ पट्टी भलूआ नहर मार्ग पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के पट्टी भलूआ नहर पुलिया के समीप राइस मिल के सामने आरसीएच पब्लिक स्कूल के बस चालक को अज्ञात वाहन के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक के मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक थाना क्षेत्र के चैन छपरा निवासी स्व शहाबुद्दीन अहमद के पुत्र जहीरुल उर्फ मुन्ना 48 वर्ष बताया जाता है। घटना बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे सुबह की बताई जाती है। मृतक चालक बड़हरिया तरवारा रोड स्थित पट्टी भलूआ नहर पुलिया के समीप सड़क के पश्चिम स्थित एक होटल के पूरब सड़क के किनारे बच्चे के ढोने वाली बस को खड...