अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से बहन की मौत, भाई जख्मी
उन्नाव, मई 24 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के संडीला चकलवंशी मार्ग स्थिति साल्ही मोड़ के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से बहन की मौत व भाई जख्मी हो गया। हादसे के समय बाइक चला रहे जख्मी भाई को सीएचसी मियांगंज डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाराबंकी थाना कोठी क्षेत्र के बाबरपुर गांव के रहने वाले विनय पुत्र विद्या लाल रविवार दोपहर लखनऊ थाना चिनहट क्षेत्र के मल्हौर पुरवा गांव निवासी बहन संतोषी पत्नी कमलेश के साथ औरास थाना क्षेत्र के नैनपुर साल्ही गांव निवासी अपने रिश्तेदार गुड्डू पुत्र सुरेश के घर संडीला तरफ से आ रहे थे। बाइक सवार दोनों लोग साल्ही मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्टर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.