मिर्जापुर, मार्च 21 -- नरायनपुर (मिर्जापुर) l वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर बरईपुर गांव के सामने शनिवार सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक चालक घायल हो गया। दोनों साढ़ू भाई सक्तेषगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम दर्शन करने जा रहे थे। घटना में घायल रवि प्रकाश मौर्य 27 वर्ष पुत्र हंसराज ग्राम नसीरपुर चन्दौली निवासी ने बताया ग्राम पौनी थाना सकलडीहा चन्दौली निवासी साढ़ू भाई राजेश मौर्या 30वर्ष पुत्र श्यामलाल मौर्या को स्कूटी पर बैठाकर सतेषगढ़ आश्रम दर्शन पूजन करने जा रहे थे। बरईपुर गांव के सामने पीछे से तेज रफ्तार आ रही किसी वाहन ने धक्का मारने के बाद फरार हो गया।धक्का लगने लगने से हम दोनों लोग स्कूटी सहीत डिवाइडर से टकरा गए । हेलमेट पहने होने से मैं घायल हो गया, लेकिन साथ बैठे राजेश का डि...