मऊ, अप्रैल 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर निवासी 65 वर्षीय लीलावती देवी पत्नी रामबली प्रजापति शनिवार की सुबह किसी कार्य के लिए अपने घर से सड़क पर आई हुई थी। आजमगढ़ मार्ग स्थित बरहदपुर कुटी के पास जैसे ही सड़क पार कर रही थी कि पीछे से एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन जैसे ही अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.