बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव के पास हुआ हादसा जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक फोटो : तेल्हाड़ा-एकंगरसराय में गुरुवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-तेल्हाड़ा मार्ग पर चमर बिगहा गांव के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी बिंदु यादव के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से एकंगरसराय बाजार जा रहा था। तभी चमर बिगहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने ...