बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गैबी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी धरमसिंह बिगहा गांव निवासी 75 वर्षीय कृष्णदेव प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वे खाद लाने के लिए पैदल ही रहुई बाजार जा रहे थे। तभी गैबी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। यहां उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...