सोनभद्र, मई 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से सुकृत चौकी के तकिया गांव जा रहे थे। सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी 26 वर्षीय करन कोल पुत्र स्व. सुरेन्द्र शुक्रवार की शाम गांव के ही एक युवक 22 वर्षीय विवेक पनिका पुत्र जवाहिर पनिका के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आया हुआ था। रात में दोनों बाइक से वापस अपने घर तकिया लौट रहे थे। रात लगभग पौने 10 बजे जैसे ही वे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे के पास पहुंचे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल इससे दोनों गं...