दुमका, जून 12 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जीतपुर मोड़ से मुसना की ओर जाने वाली सड़क पर गुरुवार को छतरचूआ गांव के सीमा पर अज्ञात वाहन ने एक बकरी को धक्का मारकर मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन घटना के बाद मौके से वाहन लेकर परार हो गया है। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर जीतपुर से मुसना की ओर जाने वाले सड़क को बकरी बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। बकरी गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव निवासी नरेश हेंब्रम का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बकरी मालिक के साथ मुआवजा को लेकर किसी ने बात नहीं किया। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग पर अड़े थे जाम समर्थक जिससे जाम जारी था। सड़क जाम में क्रेशर की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...