पलामू, अप्रैल 2 -- पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव एनएच-39 पर करीबन 9:30 बजे सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पंडवा के नंबर-3 टोले के रामनाथ राम की बुजुर्ग मां 65 वर्षीया सीता कुंवर की मौत घटनास्थल पर हो गई। वह अपनी बेटी के घर जा रही थी। गाड़ी गांव में फोरलेन सड़क पार करते हुए गाड़ी की चपेट में आ गई। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीता कुंवर की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...