दुमका, मार्च 24 -- दुमका। जरमुंडी थाना अन्तर्गत सोनारायठाड़ी-सहारा रोड में मधुवन गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्का से 13 वर्षीय किशोर सजल अंसारी की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दो अन्य युवकों को हल्की चट लगी है। यह घटना सोमवार की देर रात में हुई। किशोर देवघर जिला के पालोजोरी के माठाचक गाँव का निवासी था। वह अपने परिजनों के साथ मामा के घर बाराटांड़ जा रहा था। मधुवन गाँव के पास अज्ञात वाहन के धक्का से तीनों युवक जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहाँ से दुमका पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई, जबकि घायल दोनों युवकों का इलाज के बाद चिकित्सकों ने रिलीज कर दिया है। दोनों युवक घर चले गए हैं। इधर, नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...