चंदौली, जनवरी 3 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर शनिवार की देर शाम केराडीह गांव के सामने अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची शहाबगंज पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बड़गांवा गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश शनिवार की देर शाम को अपने घर से बाइक से निकला था। युवक किसी काम से पचवनियां जा रहा था। इसी बीच चकिया-चंदौली मार्ग केराडीह गांव के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। वहीं रात का फायदा उठाते हुए...