गिरडीह, जुलाई 10 -- गिरिडीह/ताराटांड़ हिटी। गिरिडीह टुंडी पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी बुटबरिया के पास की है। घटना की सूचना पर ताराटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर गंभीर जख्मी हालत में पडे बाइक सवार को उठाकर पुलिस वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने घटना की पुष्टि की है। बाइक को धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घटना में मृत बाइक सवार के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत मृतक की उम्र लगभग 40 साल के आस पास है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से...