अज्ञात वाहन के टक्कर से शिक्षक घायल
सोनभद्र, जुलाई 1 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के औरहवा मोड़ पर विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। औरहवा प्राथमिक विद्यालय पर पदस्थ शिक्षक पूर्णमासी कुमार विद्यालय बंद होने के बाद अपने आवाज के लिए वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल निजी वाहन से घायल शिक्षक को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.