अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- कुड़वार,सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर सरैया गांव के पास रायबरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हुआ। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार अजय कुमार(45) जिले के बंधुआकला गांव के निवासी हैं। वह किसी काम से रायबरेली जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही वह बनकेपुर सरैया गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में अजय गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। शोर गुल सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे, स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। थानाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.