मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- पड़री (मिर्जापुर)। क्षेत्र के बर्जिमुकुदपुर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर बुद्धवार की सुबह पांच बजे बारात से लौट रहे बाइक सवार चाचा भतीजा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे ग्रामीण व पुलिस ने मृत चाचा के शव को कब्जे में ले लिया। वही गम्भीर रूप से घायल भतीजे को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी कन्हैया लाल मौर्य उम्र 52 वर्ष पुत्र स्व दुख्खिलाल अपने भतीजे बृजराज उम्र 28 वर्ष पुत्र भाईलाल के साथ बाइक से लालगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बारात में शामिल होने गया था। दोनों बुद्धवार की भोर में घर लौट रहे थे। वे जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र क...