गंगापार, जून 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पेट्रोल पंप पर काम समाप्त करके बाइक से एक परिचित के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई।मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई ग्राम पंचायत के चकमुसाही गांव निवासी बलराम बिंद पुत्र स्वर्गीय राम नारायण बिंद प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा रोड के नायरा पेट्रोल पंप पर बीस साल से काम करते थे। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे व पंप से काम खत्म करके हेमपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर हेमपुर गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने बलराम बिंद की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद रात में ही पुलिस शव मांडा सीएचसी ले आयी , जहां डाक्टरों ने मौत की पु...