पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छतरपुर थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के समीप मंगलवार के शाम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय सुजीत कुमार पासवान के रूप में की गई है। सुचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार सुजीत छतरपुर थाना क्षेत्र के तुकबेरा ग्रीड (पीएसएस) में काम करता था मंगलवार के दिन में काम करने के बाद घर गया था शाम करीब 6:30 बजे दोबारा ग्रीड में आने के लिए फोन आया जैसे ही कंडाघाटी के समीप पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन जोरदार टक...