अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर
घाटशिला, जून 8 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर एनएच 49 फ्लाईओवर के ऊपर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार खंडामौदा गांव निवासी सोना मुंडा (उम्र 34) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से अपने गांव से जगन्नाथपुर की ओर जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से एनएचएआई की 1033 एम्बुलेंस द्वारा घायल को तुरंत बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक की नाजुक हालत और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.