अज्ञात वाहन के चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति का हुआ मौत, बरसोल पुलिस मृत व्यक्ति की पहचाना करने में जुटी
घाटशिला, मई 15 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात लगभग 1 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रात के अंधेरे होने के कारण काफी देर तक सड़क पर शव पड़ी रही। सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखी जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बरसोल पुलिस शव की पहचान के लिए क्षेत्र विभिन्न गांव के चौक चौराहे पर एवं एनएच किनारे अवस्थित होटलों पर पूछताछ करने में जुटी हुई है। बरसोल पुलिस सोसल मीडिया की भी सहारा लिया हुआ है। विभिन्न ग्रुप में मृत व्यक्ति का फोटो शेयर कर पहचान करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.