गोड्डा, जून 4 -- पोडै़याहाट। थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी गुरु प्रसाद सिंह के पुत्र मिथुन कुमार सिंह 16 वर्ष की मौत हो गई है। इसके बाद मृतक की मां मोसमात शीला ने आवेदन लेकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना कांड संख्या 71/26 के तहत धारा 281,106(1) बीएनएस दर्ज किया गया है। 8 जून को मृतक बाइक लेकर गांव से मुख्य बाजार किसी काम को लेकर आया था। बाजार से जाने के क्रम में बांझी तालझारी मुख्य मार्ग शराब दुकान के समीप अज्ञात पिकअप वाहन के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टर ने स्वास्थ्य उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए हायर रेफर कर दिया था। लेकिन ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि ...