पाकुड़, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोना पीडब्ल्यूडी सड़क पर लब्दाघाटी के समीप सोमवार देर रात को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छोटा सूरजबेड़ा गांव निवासी चांदु पहाड़िया 45 वर्ष सोमवार को लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हटिया से अपने घर लौट रहा था कि लब्दाघाटी के समीप अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे चांदु पहड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के द्वारा घायल को उठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...