गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में लेखपाल रामआशीष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेंवई चौराहे पर यूनियन बैंक के सामने फोरलेन के टर्निंग प्वाइंट के पास हुआ। घायल लेखपाल का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल रामआशीष चौधरी गोरखपुर से आवश्यक कागजात लेकर महावीर छपरा चौराहे स्थित बेलीपार थाने जा रहे थे। जैसे ही वह सेंवई बाजार चौराहे के फोरलेन टर्निंग प्वाइंट के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लेखपाल सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से कौड़ीराम की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.