मोतिहारी, फरवरी 3 -- बंजरिया ,एसं । बंजरिया थाना क्षेत्र के खरवा पुल के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंह पुर वार्ड सात का खुर्शीद आलम 32 के रुप में हुई है । थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि अधिक कुहासा होने कारण हादसा हुआ है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बंजरिया थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक बंजरिया के सिंघिया हिबन में किराया का मकान लेकर अपने भाई के साथ स्टील व्यवसाय का काम करता था । खुर्शीद चार भाई में तीसरे नंबर पर था । खुर्शीद किसी काम को लेकर अपनी पत्नी को मोतिहारी लेकर आया था। जिसे वह सोमवार को अपने घर जयसिंहपुर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.