हाजीपुर, मई 17 -- हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घायल युवक देसरी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी शशि कुमार है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया गया। बताया गया कि शशि कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल यु...