बेगुसराय, मई 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। चमरडीहा स्थित ईंट चिमनी के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी जख्मी युवक की पहचान महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा निवासी स्वर्गीय महेंद्र महतो के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में गिरा पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गश्ती दल के अधिकारी बिपिन कुमार ओझा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जख्मी युवक को इलाज के लिए मंझौल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वर्तमान में नवीन कुमार बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत है।

परिवार की प्रतिक्रिया जख्मी युवक की मां शांति देवी न...