मोतिहारी, मई 12 -- अरेराज,निप्र। अरेराज मलाही मुख्य मार्ग पर गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के बलहा चौक व कौवहा चौक के बीच मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। गोविन्दगंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। मृतक मलाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के अमेरिका पंडित का पुत्र संदीप कुमार 26 वर्ष था। गोविन्दगंज थाना के पीएसआई वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि संदीप बाइक से पेट्रोल पंप गया। वहां गेलन में डीजल लिया। डीजल लेकर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की ठोकर से वह जख्मी हो गया। राहगीरों ने जख्मी युवक को अस्पताल ले गये। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार कैंटीन संचालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान ही युवक की मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...