अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
गोंडा, जुलाई 27 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा में परसपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के पूरे सेमरातर निवासी दीपक कश्यप (24) अपने मित्र मुकेश के साथ बाइक से आटा बाजार जा रहे थे। गांव और बाजार के बीच टू-लेन मार्ग पर पचईपुरवा के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.