कुशीनगर, अप्रैल 15 -- बरवां रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर मड़ार विंदवलिया के लोनियापट्टी मोड़ पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के आपस में पट्टीदार थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास निवासी स्व रामसवारे शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ शिव कुमार शर्मा तथा स्व सुभाष शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र बेचू शर्मा सोमवार की शाम मड़ार विंदवलिया के लंगड़ी टोला में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से युवक की मौत, साथी गंभीर वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.