महाराजगंज, अप्रैल 25 -- निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली के जमुई कला-इटहिया रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराकाजी निवासी नूरलैन अपनी पत्नी शारजहां को बाइक से लेकर रेंगहिया गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था।इस बीच जमुई कला गांव के आगे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में ठोकर मार दिया। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से निचलौल सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने नूरलैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...