मधेपुरा, अप्रैल 26 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया पेट्रोल पंप के समीप स्टेट हाइवे 91 पर शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि मुंगेर बरियारपुर के महादेवा वार्ड 8 निवासी राहुल कुमार जिले के मुरलीगंज में फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को भतनी के भोकरहा में रुपए वसूली कर मुरलीगंज कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़िया पेट्रोल पंप के समीप मीरगंज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...