कटिहार, दिसम्बर 10 -- फलका। एक संवाददाता बीते सोमवार को फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-गेड़ाबाड़ी मार्ग में फुलडोभी इमलीटोला समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार एक 21 वर्षीय युवक की इलाज के क्रम में अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार (21) वर्ष गयारहिका महादलित टोला निवासी के रूप में हुई है। मंगलवार को घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रवि कुमार राय सदलबल के साथ मौके पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक राहुल कुमार (21) वर्ष गयारहीका महादलित टोला निवासी अपना घर से बाइक से गेड़ाबाड़ी बाजार जा रहा था। इसी दौरान मोरसंडा-गेड़ाबाड़ी मार्ग में फूलडोभी इमलीटोला समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना में राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गय...