बांका, फरवरी 23 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार स्थित अपोलो पब्लिक स्कूल के सामने देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए किराना दुकानदार सूचित यादव(42) की देवघर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक कैराजौर गांव का निवासी था। सोमवार की सुबह पांच बजे मृतक का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। मृतक सूचित कुमार की किराना दुकान झुनका मोड़ पर है। रविवार को 11 बजे दिन में मृतक अपने बाइक पर अनाज का बोरा लेकर साहबगंज हाट बाजार जा रहा था। साहबगंज बाजार में अपोलो पब्लिक स्कूल के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने मृतक की बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। उस घटना में सूचित यादव गंभीर रूप से घायल हो ...