मोतिहारी, मई 9 -- अरेराज। अरेराज मोतिहारी मुख्य मार्ग में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कार मिस्त्री गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अरेराज थाना की गश्ती टीम इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज ले गयी। जहां से चिन्ताजनक स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। मोतिहारी से भी गुरुवार को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। घायल कार मिस्त्री की मौत मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते ही हो गयी। कार मिस्त्री अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड तीन के नवल महतो का पुत्र मन्यु कुमार 22 वर्ष था। पुलिस ने कार मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।अरेराज यह भी पढ़ें- ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल थानाध्यक्ष प्रात्यशा कुमारी ने बताया कि मोतिहारी रोड में एलआईसी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर कार मिस्त्री गंभीर रुप से घा...