मधुबनी, अप्रैल 15 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के कटैया गांव के वार्ड 12 के 65 वर्षीय बुजुर्ग जगत यादव की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बुजुर्ग मंगलवार की रात करीब नौ बजे अंधरी गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्तें में किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। सड़क पर जख्मी हालत में बेहोश पड़े जगत यादव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल को लेकर डीएमसीएच गये जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।

हिं...