कुशीनगर, मार्च 9 -- पडरौना, निज संवाददाता।पडरौना कोतवाली के एका नर्सरी के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन स्वामी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुटी है।पडरौना-रामकोला मार्ग पर एका नर्सरी के आगे शीतल फर्नीचर की दुकान के सामने एक अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पीआरवी की सूचना पर हल्का दरोगा सचिन दिवाकर, सिपाही मनोज यादव, बृजेंद्र यादव व विवेक मौर्या आदि पुलिस टीम ने शव का शिनाख्त करने में जुटी रही, लेकिन उसका शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताब...