बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। हरिद्वार के श्यामपुर निवासी एक युवक की बाइक में अज्ञात ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। नांगल पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौत हो गई। बुधवार देर रात हरिद्वार के श्यामपुर निवासी अमित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह अपनी बाइक से नांगल की ओर आ रहा था। इसी दौरान सराय आलम-भागूवाला नहर मार्ग पर बाइक में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना मिलने पर पहुंची नांगल पुलिस ने दुर्घटना स्थल से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित की मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...